{"_id":"5af354cf4f1c1b042e8b7f00","slug":"71525896399-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने कोर्ट में की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने कोर्ट में की शादी
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने चार दिन पहले थाने में समीप के ही एक गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला भगा कर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी । पुलिस तभी से प्रेमी युगल की तलाश में जुटी थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने प्रेमी युगल से पूछताछ के बाद बताया कि दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली है। दोनों बालिग है। अब दोनों साथ रहना चाहते हैं। युवती ने परिजनों के संग जाने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि युवती की डाक्टरी करा दी है। बृहस्पतिवार को युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। युवती के बयान के आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी।