फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrested for poisoning after rape

दुष्कर्म के बाद जहर पिलाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2017 11:43 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 23 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arrested for poisoning after rape
शौच को गई किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और बाद में जहर पिलाने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने करोड़ टेंपो स्टैंड से गिरफ्तारी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार की रात खेत में शौच को गई थी। इस बीच गांव के हरिओम ने अपने दो अज्ञात साथियों की मदद से उसको पकड़ लिया और खेत में ले जाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जहर पिलाकर मकान के बाहर फेंक गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने रविवार देर शाम एक नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। दूसरे दिन सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed