फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टप्पेबाज ने कार से उड़ाई एक लाख की नकदी

टप्पेबाज ने कार से उड़ाई एक लाख की नकदी

Mon, 09 Oct 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाज ने कार से उड़ाई एक लाख की नकदी
पूरनपुर।
विज्ञापन

सराफ व्यापारी नगर निवासी राजेश रस्तोगी की कार के बोनट पर काला तेल डाल कर कार से बैग उड़ा दिया गया। बैग में एक लाख रुपये और एक सौ चालिस ग्राम सोने के आभूषण थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे कैमरों की सीसी फुटेज देखी। फुटेज में कार के समीप खड़े बाइक सवार दो युवक और कार से बैग लेकर भाग रहे किशोर को देखा गया, लेकिन उसकी वीडियो स्पष्ट न होने पहचान नहीं हो सकी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
घटना सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप एक पेट्रोल पंप पर हुई। मोहल्ला बमनपुरी निवासी सराफ व्यापारी राजेश रस्तोगी अपनी पत्नी मीना रस्तोगी और सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाले पुत्र आदित्य को साथ लेकर बरेली को घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि कार में तेल डलवाने के बाद पीलीभीत रोड पर चल दिए। इस दौरान किसी ने कार के बोनट पर काला तेल पड़े होने और इंजन से धुआं निकालने की जानकारी दी। इस पर कार को फिर मोड़कर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बोनट को देखने लगे। इस दौरान पेट्रोल पंप की ओर से आए दो बाइक सवारों ने उसकी कार से बैग गायब होने की जानकारी दी। कार में देखा तो बैग गायब था। पलट कर देखने पर बाइक सवार भी गायब हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैग में एक लाख रुपये और 140 ग्राम के पुराने जेवरात थे। घटना की सूचना पर व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, विजयपाल विक्की, डॉ. दिनेश गुप्ता, हाजी लाडले, मुकेश खंडेलवाल आदि मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप में लगे कैमरे की सीसी फुटेज देखी। फुटेज में घटना की जानकारी देने वाले बाइक सवार कार के पास खड़े दिखे और कार से बैग लेकर भाग रहा किशोर, लेकिन कैमरे की रेंज से दूर की घटना को लेकर किशोर का चेहरा आदि नहीं देखा जा सका। व्यापारी की पत्नी मीना ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो महीना पहले कार से उड़ाया गया था बैग
पूरनपुर।
इस घटना की तर्ज पर ही कार के बोनट पर काला तेल डालकर करीब दो महीने पहले उत्तराखंड के व्यापारी की कार से स्टेशन रोड पर बैग उड़ाया गया था। स्टेट बैंक शाखा के समीप उनकी कार के बोनट पर काला तेल डाला गया था। बैट्री व्यवसायी शमशेर खां की दुकान के समीप कार रुकने पर कार से बैग उड़ा दिया गया था। बैग में लैपटॉप और बीस हजार रुपये थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन तहरीर न मिलने का हवाला देकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीन अक्तूबर को गांव रमनगरा निवासी किसान गुरचरन सिंह की बाइक की डिग्गी खोलकर चोरों ने 53500 रुपये से भरा थैला उड़ा ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। उक्त सभी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed