फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धोखे से खाते में आए रुपये केंद्र की योजना के समझ कर निकाले

धोखे से खाते में आए रुपये केंद्र की योजना के समझ कर निकाले

Sun, 12 May 2019 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
धोखे से खाते में आए रुपये केंद्र की योजना के समझ कर निकाले
शेरपुरकलां। एक्सिस बैंक शाखा के खातेदार की ओर से जमा किए गए साढ़े तेरह लाख रुपये उसके नाम के दूसरे खातेदार के खाते में चले गए। इतनी बड़ी रकम देखकर दूसरा खातेदार केंद्र सरकार की योजना के तहत खाते में आए रुपयों को समझ बैठा। उसने 760000 रुपये निकाल कर खर्च भी कर लिए। मामले की भनक पर बैंक शाखा अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। आननफानन में रुपये वापसी के प्रयास शुरू हुए, तब साढ़े छह लाख वापस खातेदार के खाते में जमा करा लिए गए। 55 हजार रुपये दस जून तक वापस करने का शपथ पत्र बैंक अफसरों को दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी इस्लाम की पत्नी बानो बेगम का खाता पूरनपुर की एक्सिस बैंक शाखा में है। इसी शाखा में पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी लाल खां की पत्नी बानो बेगम का खाता संचालित है। लाल खां की पत्नी के खाते में एक बार तेरह लाख दस हजार और दूसरी बार में 49 हजार रुपये जमा किए गए। यह रकम दूसरी बानो बेगम के खाते मेें ट्रांसफर हो गई। दूसरी बानो बेगम ने केंद्र सरकार की योजना के तहत खाते में रुपये आना समझ लिया। आननफानन में एक बार 2.60 लाख रुपये और दूसरी बार में पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते में आई मोटी रकम की जानकारी पर बानो बेगम के परिवार के खुशी का ठिकाना न रहा। निकाले गए रुपये खरीददारी आदि में जमकर खर्च किए गए। नौ मई को गलत ट्रांजेक्शन और रुपये खाते से निकलने की जानकारी बैंक अफसरों और कर्मचारियों को हुई। तब उनके होश उड़ गए। खाते से रुपये निकालने वाली बानो बेगम से अफसर संपर्क करने में जुटे। बताते हैं कि पहले तो बानो बेगम ने केंद्र सरकार की योजना के तहत रुपये खाते में आने की बात कहते हुए रुपये किसी कीमत पर वापस न करने की बात कही। गांव के कुछ प्रमुख लोगों के प्रयास पर बमुश्किल बानो बेगम रुपये वापस करने को राजी हुई। करीब साढ़े छह लाख रुपये दूसरी बानो बेगम के खाते में जमा करा दिए गए। शेष धनराशि दस जून तक वापस करने का शपथ पत्र बैंक अफसरों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed