फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाह का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण

विवाह का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण

Fri, 19 Apr 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
विवाह का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने विवाह करने का झांसा देकर एक युवती का दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। बाद में विवाह करने से मना कर दिया। युवती की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस दोनों पक्षों में समझौता होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उससे विवाह करने का झांसा देकर दो वर्ष तक उसका यौन शोषण किया। अब उसने विवाह करने से मना कर दिया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी हुए लेकिन बात नहीं बनी। युवती ने गुरुवार को कोतवाली में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, दोनों पक्षों में अब भी समझौता के लिए वार्ता चल रही है। समझौता नहीं होगा तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed