फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खाई में पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

खाई में पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

Thu, 28 Mar 2019 10:35 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
खाई में पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल
माधोटांडा (पीलीभीत)। कलीनगर मोड़ पर जायरीन से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां एक की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर वाहनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय जुनैद पुत्र मोहम्मद उमर मोटर मैकेनिक था। बुधवार रात को वह कार से माधोटांडा के सेल्हा बाबा के उर्स में जाने को निकला। उसके साथ गजरौला के गांव रिछौला निवासी फुरकान, अनीस, आरिफ, बिथरी निवासी नईम और नवाबगंज (बरेली) निवासी अतीक थे। कार अतीक चला रहे थे। माधोटांडा रोड पर कलीनगर मोड़ के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मोहम्मद जुनैद की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर आननफानन में जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर अजीम को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरे दिन माधोटांडा पुलिस ने खबर मिलने पर पहुंचे परिजनों से जानकारी जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, खबर सुन बेसुध हुए परिजन
सेल्हा बाबा के उर्स में जाने को निकले और सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जुनैद के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे में बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। रात में ही मौके पर पहुंच गए और शव देख फफक-फफक कर रोए। जुनैद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। वह दो भाइयों में बड़ा अविवाहित था। उसके छोटा भाई और चार बहनें हैं। हादसे के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम हाईवे पर वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
पीलीभीत। असम हाईवे पर खाग सराय गांव के पास वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के खाग सराय गांव निवासी 55 वर्षीय रामभरोसे खेती करते थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से बाजार सब्जी लाने को निकले थे। वापस घर आते वक्त गांव के बाहर पहुंचते ही किसी वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायल रामभरोसे को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रात को बरेली ले जाते वक्त रामभरोसे की रास्ते में मौत हो गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गजरौला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चार बेटे और छह बेटी हैं। परिवार में किसान की मौत के बाद कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed