फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्कूल से निकले शिक्षामित्र लापता, बाइक फीडर नहर पुल पर मिली

स्कूल से निकले शिक्षामित्र लापता, बाइक फीडर नहर पुल पर मिली

Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से निकले शिक्षामित्र लापता, बाइक फीडर नहर पुल पर मिली
माधोटांडा। स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकले शिक्षामित्र लापता हो गए। कई घंटे बाद बाइफरकेशन से शारदा डैम को भरने वाली फीडर नहर पुल पर शिक्षामित्र की बाइक और सामान मिला तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने शिक्षामित्र के लापता होने पर नहर में छलांग लगाने की भी आशंका जताई है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल मेंजुटी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के बाइफरकेशन निवासी 35 वर्षीय सुधीर सक्सेना पुत्र कुंवर बहादुर सक्सेना गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में शिक्षामित्र है। वह पत्नी और बच्चों के साथ पूरनपुर में रहते हैं। परिवार के बाकी सदस्य बाइफरकेशन गांव में रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सुनील स्कूल की छुट्टी होने के बाद शारदा सागर मार्ग की ओर बाइक पर निकले थे। कई घंटे बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे, जिससे परिवार वाले चिंतित हो गए।
विज्ञापन

इधर, रात करीब साढ़े आठ बजे सुधीर की बाइक बाइरफरकेशन से शारदा डैम को भरने वाली फीडर नहर के पुल पर खड़ी लोगों ने देखी। बाइक पर हेलमेट रखा हुआ था। पास में ही सुधीर के जूते, मोबाइल, पर्स और जैकेट भी रखी थी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सुधीर के परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में सुधीर के पिता व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाशने के बाद सुधीर का कोई पता नहीं लगा। इससे उसके नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों संग परिजन आनन-फानन में रमनगरा चौकी पहुंचे और पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। रमनगरा चौकी इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि परिवार से सूचना मिलने पर मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी कर रहे हैं। अभी शिक्षामित्र के गायब होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed