{"_id":"5b50d72a4f1c1b19208b5aa8","slug":"61532024618-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन के घर विद्युत टीम का छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन के घर विद्युत टीम का छापा, मचा हड़कंप
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनमैन के घर विद्युत टीम का छापा, मचा हड़कंप
घंटों चली कार्रवाई के बाद दी गई क्लीन चिट
अपने नाम से कनेक्शन लेकर दूसरों को बिजली प्रयोग करने की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। खुद के नाम से कनेक्शन लेकर बिजली का दूसरों को उपयोग कराने के संगीन आरोप लगने के बाद विद्युत विभाग के लाइनमैन के घर विभागीय टीम ने छापामारी की। काफी देर चली कार्रवाई के बाद टीम ने लाइनमैन को क्लीन चिट दे दी। बिजली कर्मी के घर हुई छापामार कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
नकटादाना उपकेंद्र पर तैनात गैस चौराहा के रहने वाले बिजली विभाग के एक लाइनमैन की बरेली के चीफ इंजीनियर से शिकायत की गई थी। इसमें आरोप लगाए थे कि उक्त लाइनमैन ने अपने नाम से विद्युत कनेक्शन जारी करा रखे हैं। जिनका उपयोग दुकान व आस-पास के मकान में कराया जा रहा है। शिकायत में लगे आरोप काफी गंभीर होने पर विभागीय अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अधिशासी अभियंता डिस्ट्रीब्यूशन ज्ञानेंद्र कुमार, एसडीओ टाउन रनवीर सिंह यादव ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को आरोपी लाइनमैन के यहां छापा मारा। इसके बाद गहनता से विद्युत कनेक्शन की जांच की गई। शिकायत से संबंधित सवाल-जवाब भी किए गए। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि बरेली में हुई शिकायत को लेकर छापामार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कोई भी ऐसा तथ्य निकलकर सामने नहीं आया, जिससे लगाए गए आरोप सही साबित हो सकें।
19 पीबीटीपी 13
बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन
बीसलपुर/दियोरिया। ग्राम बड़ा गांव के कुछ उपभोक्ताओं ने मीटर के आधार पर बिल न भेजे जाने को लेकर गुरुवार को सुबह पशु अस्पताल के पास बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्राम बड़ा गांव के कुछ उपभोक्ता गुरुवार को सुबह गांव के बाहर स्थित पशु अस्पताल के सामने जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि उनके घरों में बिजली विभाग ने मीटर तो लगा रखे हैं लेकिन बिल मीटर के आधार पर नहीं भेजे जा रहे हैं, बल्कि अनुमान के आधार पर भेजे जा रहे हैं, जो गलत हैं। नियमानुसार मीटर के आधार पर ही बिल भेजे जाने चाहिए। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप था कि अधिकारियों से बार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्या बरकरार है। उपभोक्ताओं ने पौन घंटे बाद प्रदर्शन तब खत्म किया, जब ग्राम प्रधान सचिन गंगवार ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने यह ऐलान भी कर दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग बिजली उपकेंद्र गेट पर बिजली विभाग के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे।