{"_id":"5abbf0fd4f1c1bda298b4731","slug":"61522266365-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की 13 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंग्रेजी शराब की 13 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
थाना पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई 13 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा निवासी शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि सफेद रंग की एक कार हरियाणा से अंग्रेजी शराब तस्करी करके लाई जा रही है। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाठशाला पुलिस चौकी पर गाड़ी को रुकवाकर पकड़ लिया। थाने लाकर तलाशी लेने पर गाड़ी से हरियाणा से तस्करी कर लाई तेरह पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर मुकेश कुमार निवासी सोनीपत निवासी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब को हरियाणा से तस्करी कर बागपत में बेचने के लिए लाया था।