{"_id":"5a12d95a4f1c1baf678bcc71","slug":"61511184730-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब सिर-हाथ बरामदगी की मांग, शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब सिर-हाथ बरामदगी की मांग, शव रखकर लगाया जाम
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलसंडा/ पीलीभीत। मंगलवार से लापता रहने के बाद रविवार को ग्राम जादौपुर नथा निवासी किसान रमेशचंद्र का क्षतविक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। दूसरे दिन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों गायब सिर और एक हाथ बरामद करने की मांग को लेकर बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। चार घंटे तक सड़क जाम करने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग फंसकर रह गए। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, हालांकि उसको निकलने का रास्ता दे दिया गया। एसडीएम-सीओ पुलिस के बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया। चार घंटे बाद डॉग स्क्वाड बुलाकर सिर व हाथ की तलाश शुरू करने पर जाम खुलवाया जा सका।
मंगलवार दोपहर से लापता चल रहे बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जादौपुर नथा निवासी किसान रमेशचंद्र (40) का शव रविवार को कैंचुआ-मानपुर गांव के बीच एक गन्ने के खेत में मिला था। शव का सिर और बायां हाथ गायब था। पुलिस ने उन तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी जो उसे मंगलवार दोपहर घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार सुबह से सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक पुलिस बल व ग्रामीणों के साथ गायब सिर व हाथ की तलाश करने के लिए घटनास्थल पर छानबीन करते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
इधर दोपहर करीब सवा दो बजे ग्रामीण बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गायब सिर और हाथ की मांग शुरू कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम जेपी चौहान, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। भीड़ को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन बिना सिर और हाथ की बरामदगी के जाम खोलने से मना कर दिया। हालात देखते हुए बिलसंडा, दियोरियाकलां, बीसलपुर और महिला थाना की पुलिस भी बुला ली गई। सीओ सदर योगेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया जाता रहा। चार घंटे बाद देर शाम डॉग स्क्वाड बुलाकर सिर व हाथ की तलाश शुरू कराई गई, तब जाकर परिवार वाले शांत हो सके और जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
चार पर दर्ज की गई हत्या कर शव छिपाने की रिपोर्ट
पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी लज्जावती से मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसमें गांव के मानू, पप्पू, सर्वेश और विजेंद्र को नामजद किया गया है। हालांकि इसके पीछे रंजिश या कारणों को लेकर कोई जवाब परिवार वाले भी नहीं दे सके हैं। सिर्फ घर से बुलाकर साथ ले जाने और बाद में संतोषजनक जवाब न देने पर आरोप लगाया है।
परिवार वालों को आश्वासन देकर शांत करा दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। गायब सिर व हाथ की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड को घटनास्थल पर लाकर कार्रवाई कराई जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर