फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गला दबाकर युवक की हत्या, बाग में मिला शव

गला दबाकर युवक की हत्या, बाग में मिला शव

Thu, 07 Sep 2017 04:27 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर युवक की हत्या, बाग में मिला शव

विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कटकवारा गांव निवासी 25 वर्षीय रामकिशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रात भर लापता रहने के बाद उसका शव बृहस्पतिवार की सुबह मकान से तीन सौ मीटर दूर एक बाग में पड़ा मिला। एएसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जानकारी की। पुलिस ने परिवार के लोगों से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव निवासी लालाराम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा रामकिशोर उर्फ शेरा बुधवार रात नौ बजे पिता से डीजल के लिए एक हजार रुपये लेकर घर से निकला। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। अक्सर घर देरी से आने की आदत को लेकर वाले भी निश्चिंत रहे। बृहस्पतिवार सुबह लापता रामकिशोर का शव मकान से तीन सौ मीटर दूर तालाब से सटे एक यूकेलिप्टस के बाग में पड़ा मिला। गले पर निशान मिलने पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त हुई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसएचओ राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर परिवार के लोगों से जानकारी ली। जिसमें परिवार ने किसी तरह की रंजिश होने से इंकार कर किया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

000
रात 11 बजे तक रामायण में देखा गया था रामकिशोर
रामकिशोर की हत्या के पीछे कारणों का भले पता न लग सका हो, लेकिन उसकी मौत रात 11 बजे के बाद हुई है। इसको लेकर पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। गांव में जानकारी करने पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह जगदीश की ओर से आयोजित कराई गई रामायण कार्यक्रम में गया था। उस वक्त करीब 11 बजे हुए होंगे। कुछ देर रुकने के बाद वह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पिता की आंख से छलकते आंसू बयां कर रहे दर्द
रामकिशोर की मौत का दर्द पिता लालाराम के चेहरे पर साफ तौर दिखाई दिया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। बड़ा भाई रमेश की शादी हो चुकी है। मझला भाई मुकेश किसी मामले में कई दिनों से जिला कारागार में बंद है। पिता ने दर्द भरी जुबां से मंगलवार को हुई दिनचर्या को बयान किया। कहा कि घर से निकलने से पहले ही रामकिशोर ने घर पर अंडे की सब्जी बनाने को रुपये भी दिए थे। इसके बाद वह घर से निकल गया। उसका छिटपुट विवाद तो था, लेकिन ऐसी कोई रंजिश नहीं थी, जिसमें उसकी हत्या की जा सके।

000
मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। परिवार वाले किसी पर शक जाहिर नहीं कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जाएगी।
रोहित मिश्रा, एएसपी
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed