फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरेराह युवती से छेड़खानी, युवक की पिटाई

सरेराह युवती से छेड़खानी, युवक की पिटाई

Mon, 22 Apr 2019 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
सरेराह युवती से छेड़खानी, युवक की पिटाई
पूरनपुर। युवती से छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती से शिकायत मिलने पर उसकी पहचान के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और शोहदे को पकड़कर सरेराह पिटाई कर दी। उसकी पिटाई करते हुए कोतवाली लेकर आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कुछ ही देर में आरोपी की तरफ के भी लोग आ गए। जिसके बाद काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इस पर पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेेत्र की एक युवती सोमवार सुबह धार्मिक स्थल पर गई थी। वहां पर उसको एक युवक मिला। पहले तो युवक फब्तियां कसता रहा, लेकिन बाद में युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद युवती हाथ छुड़ाकर घर जाने लगी। इस पर आरोपी भी पीछा करते हुए आने लगा। यह देख युवती ने अपने परिवार वालों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में परिवार वालों के साथ पहचान के कई लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। उसकी सरेराह पिटाई की गई। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने विवाद के बाद मारपीट की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी तो वह पहले बातचीत करते रहे फिर इंकार कर दिया। इस कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed