फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पंजाब की देशी शराब के 48 पौव्वे बरामद, एक गिरफ्तार

पंजाब की देशी शराब के 48 पौव्वे बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 05:02 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की देशी शराब के 48 पौव्वे बरामद, एक गिरफ्तार
बरखेड़ा। नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास से बरखेड़ा पुलिस ने एक टेंपो चालक को पंजाब की एक पेटी देशी शराब के साथ दबोच लिया। पेटी में 48 पौवा मिले। जिरौनिया चौकी प्रभारी संजीव कुमार तोमर ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि एक टेंपो में पंजाब की शराब लाई जा रही है। उन्होंने नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास घेराबंदी कर टेंपो चालक को रुकने का इशारा किया। चालक रुकने के बजाय टेंपो भगाने लगा। उन्होंने पीछा कर टेंपो समेत चालक को पकड़ लिया। टेंपो में पंजाब की देशी शराब के 48 पौवा बरामद हुए। आरोपी नवाबगंज (बरेली) के गांव दयालपुरा निवासी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed