{"_id":"5c51e446bdec2258bd0c809d","slug":"51548870726-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा के नहर में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी की छात्रा के नहर में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी की छात्रा के नहर में लगाई छलांग
बिलसंडा (पीलीभीत)। घर से करीब छह किलोमीटर दूर मकसूदापुर बड़ी नहर में बीएससी की एक छात्रा ने छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शाहजहांपुर के बंडा थाना पुलिस को सूचना दी। नहर में तलाशने पर बुधवार देर शाम तक छात्रा का कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से छात्रा घर में गुमशुम रह रही थी, लेकिन वह इसके पीछे का कारण नहीं बता सके हैं। नहर में तलाशने पर बुधवार देर शाम तक छात्रा का कुछ पता नहीं चला।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी मजदूर प्रवीण शुक्ला की 19 वर्षीय पुत्री आसना शुक्ला बीसलपुर के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रवीण ने बताया कि पिछले कई दिनों से आसना घर में गुमशुम रह रही थी। पूछने पर उसने गुमशुम रहने का कारण नहीं बताया। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। अगले दिन बुधवार सुबह परिवार वाले जागते इससे पहले पड़ोस के एक व्यक्ति ने आसना के मकसूदापुर बड़ी नहर में छलांग लगाने की सूचना दे दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने घर में देखा तो आसना नहीं थी। वे सीधे नहर पुल पर पहुंच गए। घटनास्थल शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में होने की वजह से वहां की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पहले से वहां पर कई लोग जमा थे। युवती की नहर में तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इस पर दोपहर बाद बड़ा भाई आकाश मौके पर रुक गया और बकाया सदस्य घर आ गए। आसना चार भाइयों की अकेली बहन है।