{"_id":"5c505305bdec2258bd0c7fa1","slug":"51548768005-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास बंद मकान से सात लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास बंद मकान से सात लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गश्त में लापरवाही या फास्ट पुलिसिंग के दावों का खोखलापन, वजह चाहे जो भी हो। मगर शहर में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। हाईवे पर दो स्थानों पर हुई चोरियों का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई कि सोमवार रात चोरों ने पुलिस चौकी के पास दो घटनाओं को अंजाम दे डाला। कमल्ले चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर एक बंद मकान में घुसे चोर लाखों का सामान समेटकर ले गए। इससे पहले पुलिस चौकी के सामने आयुर्वेदिक कॉलेज के एक छात्र का मोबाइल लूट लिया गया। खास बात यह कि इन दोनों घटनाओं की सूचना देने के बाद भी पुलिस को मौके पर काफी देर बाद पहुंची। मोहल्ला सरायखाम निवासी श्रीराम शर्मा का मकान कमल्ले चौकी से सिर्फ 50 कदम दूर मेनरोड पर है। उनके बेटे सचिन के साले की सोमवार को शादी थी। श्रीराम शर्मा सहित पूरा परिवार शादी में बरेली गया था। उनके मकान में ताला पड़ा था। राता में गैराज के ताले तोड़कर श्रीराम के घर में घुसे चोर 50 हजार रुपये नकदी और जेवरों समेत करीब सात लाख का माल समेटकर ले गए। सोमवार रात में करीब दो बजे श्रीराम घर लौटे तो ताले टूटे देखकर दंग रह गए। उन्होंने फौरन घटना की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी गई। मगर काफी देर इंतजार करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिर सीओ सिटी को घटना की जानकारी दी गई। कहीं तब जाकर कोतवाली और यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। फिर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।
अंबेडकर नगर निवासी शिकेप सोहेल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। यहां वह हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह टहलने निकले थे। उनके सूचना देने पर चौकी इंचार्ज काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में मामले को मारपीट की घटना बताकर दबाने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर निवासी शिकेप सोहेल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। यहां वह हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह टहलने निकले थे। उनके सूचना देने पर चौकी इंचार्ज काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में मामले को मारपीट की घटना बताकर दबाने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन