{"_id":"5c44aeb4bdec224c7f23bb64","slug":"51548005044-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के दंपति को वाहन ने कुचला, पति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के दंपति को वाहन ने कुचला, पति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू गति से दौड़ते वाहन ने दंपति को कुचला, पति की मौत
पूरनपुर/ पीलीभीत। बिहार के हिंदू बड़ा चरिया निवासी 60 वर्षीय मेवालाल राम और उसकी पत्नी 55 वर्षीय मीना देवी को वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए गए मेवालाल राम को चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेवालाल राम का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हादसा असम हाइवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में भरकलीगंज मोड़ के समीप शनिवार देर शाम हुआ। सेहरामऊ उत्तरी एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि बिहार के रहने वाले दंपति गांव जादमपुर में किसी रिश्तेदारी में आए थे। इस दौरान एक वाहन ने दंपति को कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही मेवाराम लाल को मृत घोषित कर दिया। मीना भी बेहोशी की हालत में थी। मृतकों के पास मिले आधार कार्ड पर उनकी शिनाख्त हो सकी। गंभीर हालत में मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी से कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने मेवालाल राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हेलमेट न होने से चली गई बाइक सवार की जान
मझोला (पीलीभीत)। पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चलाते वक्त मजदूर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र के टोंडरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र राधेश्याम मजदूरी करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह पशुओं के लिए चारा लेने को दीननगर गांव गया था। चारा लेकर बाइक से घर लौटते वक्त रास्ते में दीननगर श्मशान घाट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधान पिंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से मजदूर को सीएचसी न्यूरिया भेजा गया, वहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन रविवार को न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, हादसे के बाद से मजदूर के परिवार में कोहराम मचा है। मां लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई-बहनों में इकलौता और अविवाहित बेटा था। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का कोई पता नहीं लग सका है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।