फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अश्लील वीडियो डाउनलोडिंग में व्यापारी गिरफ्तारी

अश्लील वीडियो डाउनलोडिंग में व्यापारी गिरफ्तारी

Fri, 06 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो डाउनलोडिंग में व्यापारी गिरफ्तारी
अश्लील वीडियो डाउनलोडिंग करता दुकानदार पकड़ा
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर जहानाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद। चंद रुपयों की खातिर कानून ताक पर रखकर अश्लील वीडियो क्लिप डाउनलोडिंग की दुकान चला रहे एक व्यापारी को जहानाबाद पुलिस ने धर दबोचा। शिकायत मिलने के बाद मामले की तस्दीक कराई गई। जिसके बाद छापामारी कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। आरोपी को आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

थाना प्रभारी रूम सिंह वघेल ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मोहल्ला काजीटोला निवासी कासिम प्राइमरी विद्यालय के सामने स्थित अपनी दुकान में अश्लील वीडियो क्लिप का कारोबार कर रहा है। वह चंद रुपये की खातिर लोगों को चिप में अश्लील वीडियो क्लिप डाउनलोड कर रहा है। इसकी पुख्ता सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार शाम को आरोपी की दुकान पर छापामारी की गई। इस दौरान कंप्यूटर चेक करने पर कई अश्लील क्लिप निकली है। जिसके बाद कंप्यूटर, सीपीयू आदि को कब्जे में लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी कासिम का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed