फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोर्ट मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा 16-15-22

कोर्ट मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा 16-15-22

Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा 16-15-22
कोर्ट मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल पकड़े गए
विज्ञापन

किशोरी का कराया मेडिकल, अब बयान की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पच्चीस फरवरी से लापता चल रहे प्रेमी युगल को पकड़ने में आखिरकार कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह सफलता मिल ही गई। कोर्ट मैरिज करने के लिए जाते वक्त कोतवाली पुलिस ने दोनों को टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास से धर दबोचा। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। किशोरी के मेडिकल के बाद बयान की तैयारी की जा रही है।

ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 25 फरवरी को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद से पुलिस किशोरी को तलाशने में लगी हुई थी। सुरागरसी के दौरान प्रकाश में आया कि मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी अभिषेक भी उसी दिन से गायब है। इन दोनों के बीच कनेक्शन भी उजागर हुआ। इसके बाद से इनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। बुधवार सुबह किशोरी व आरोपी अभिषेक गौहनिया चौराहा के पास मिल गए। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते वह घर से चले गए थे। यहां से जाने के बाद वह रुद्रपुर (उत्तराखंड) में कमरा लेकर रहे। बुधवार को कोर्ट मैरिज करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि किशोरी के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed