फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित

11 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित

Sun, 07 Jan 2018 06:47 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
11 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित
डेमो इमेज
पीलीभीत। गैंगस्टर एक्ट, जमीन पर अवैध कब्जा करने, हत्या जैसे संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर एसपी कलानिधि नैथानी ने शिकंजा कसा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह के भांजे रक्षपाल सिंह समेत 11 शातिर अपराधियों को चिह्नित करने के बाद शनिवार रात इन पर इनाम की घोषणा की है। इनाम घोषित होने के दूसरे दिन हजारा पुलिस ने रक्षपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हजारा थाने से गैंगस्टर और जमीन पर अवैध करना, बलवा जैसे चार मुकदमों में फरार चल रहे टिल्ला नंबर चार के निवासी पूर्व जिपं अध्यक्ष के भांजे रक्षपाल सिंह उर्फ पालू पर एसएचओ शैलेंद्र पाल सिंह से मिली रिपोर्ट के आधार पर पांच हजार रुपये और कंबोजनगर निवासी गुरुमुख सिंह पर 15 हजार का इनाम घोषित किया है। सुनगढ़ी से गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी सुरेंद्र सक्सेना, हरिओम रुपपुर कृपा गांव निवासी धर्मपाल व कुंवरसेन उर्फ पंडित पर पांच-पांच हजार रुपये, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के किच्छा क्षेत्र के लालपुर निवासी रोहित कुमार, मोहम्मदाबाद (फर्रूखाबाद) के आजाद नगर निवासी राकेश कुमार पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। दियोरियाकलां कोतवाली के ग्राम गझाड़ा निवासी गैंगस्टर के आरोपी शाहिद पर पांच हजार, बिलसंडा थाने से हत्या, जानलेवा हमला और बलवा के मामले में फरार मीरपुर हरिपुर निवासी गोपाल पर दस हजार रुपये, माधोटांडा से फरार हत्यारोपी ग्राम पिपरिया संतोष निवासी नवी बक्श पर दस हजार का पुरस्कार घोषित किया है। एसपी ने बताया कि सभी इनाम घोषित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एक आरोपी रक्षपाल सिंह को रविवार को धनाराघाट से हजारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed