फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जवान बेटे की मौत से मातम में बदली ईद की खुशियां

जवान बेटे की मौत से मातम में बदली ईद की खुशियां

Sat, 02 Sep 2017 06:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
जवान बेटे की मौत से मातम में बदली ईद की खुशियां
बीसलपुर/पीलीभीत। मोहल्ला रसाया खानपुर निवासी साहबुद्दीन दिल्ल्ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बकरीद पर्व पर घर आने के लिए शुक्रवार को वह किराए पर कार कर रवाना हुआ। देर शाम करीब साढ़े नौ बजे उसकी कार जेपी नगर जनपद के गजरौला कस्बे में खराब हो गई। इसको मैकेनिक सुधारने लगा और वह हाईवे किनारे टहलने लगा। इस बीच उसको एक मेटाडोर ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने उसको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में चल रही ईद की तैयारियां मातम में तब्दील हो गई। परिवार वाले तत्काल मौके पर रवाना हो गए। शनिवार सुबह उसका शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। गांव के काफी लोग परिवार वालों को दुखद घड़ी में ढांढस बंधाने पहुंचना शुरू हो गए। मृतक की मां निराली बेगम के पति का काफी समय पहले इंतकाल हो चुका है। अब जवान बेटे की मौत ने उनको बिखेर दिया है। बहन साजिदा, माजदा और राजदा का रोते रोते बुरा हाल है। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई सउदी अरब में है। उसको सूचना दे दी गई है। मां निराली बेगम ने बताया कि रविवार को बड़े भाई के आने पर शव को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed