फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जन सुविधा केंद्र के ताले तोड़कर एक लाख की चोरी

जन सुविधा केंद्र के ताले तोड़कर एक लाख की चोरी

Mon, 19 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
जन सुविधा केंद्र के ताले तोड़कर एक लाख की चोरी
पीलीभीत। अफसर भले अपराध नियंत्रण के सख्ती के दावे करें, लेकिन बंद मकान और दुकान में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। चोरी के सिलसिले को जारी रखते हुए चोरों ने दियूनीकेसरपुर गांव स्थित जन सुविधा केंद्र को निशाना बनाया। शटर पर लगे ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मंगतपुर गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि दियूनीकेसरपुर (कोतवाली) गांव में उसका जन सुविधा केंद्र है। रविवार शाम वह दुकान को ताला लगाकर घर आ गया। देर रात चोरों ने बंद दुकान को निशाने पर ले लिया। शटर में लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद वहां रखा लैपटाप, सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरा समेत एक लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर टूटे ताले और सामान गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि संबंधित हल्का प्रभारी को मौका मुआयना कर जानकारी करने भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed