फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहर में मिला अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव

नहर में मिला अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव

Fri, 01 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नहर में मिला अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में टूटा पुल की पक्की पटरी के पास एक महिला का क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव से सिर, हाथ और पैर गायब हैं। क्षतविक्षत शव कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव कई दिन पुराना और क्षतविक्षत हालत में होने की वजह से न तो शिनाख्त हो सकी है, न ही उसकी मौत का अंदाजा लगाया जा सका है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल आरके कश्यप ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस मौके पर गई थी। बमुश्किल महिला के शव को नहर से बाहर निकाला जा सका है। शव का काफी हिस्सा गायब होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पा रही है। साथ ही शव देख कुछ महिला की मौत के बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। शव करीब छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उस पर कोई कपड़ा नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। शव की शिनाख्त के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed