{"_id":"5c3cc9a9bdec22734f66fb2a","slug":"41547487657-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का नहीं कराया बैनामा, हड़प लिए दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन का नहीं कराया बैनामा, हड़प लिए दो लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक जालसाज ने जमीन का सौदा तय करके दो लाख रुपये ले लिए। फिर विरासत की जमीन अपने नाम पर दर्ज न होने का बहाना बनाकर कई साल तक टालता रहा। पीड़ित अपनी रकम मांगने पर जालसाज जान से मारने की धमकी देने लगा। एसपी के आदेश पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जालसाज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शहर के मोहल्ला पंजाबियान निवासी लुत्फ़ुल्ला शाह मियां दरगाह के प्रमुख जहीर मियां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ साल पहले उन्होंने दरगाह के पीछे की पांच बीघा जमीन का सौदा मोहल्ले के ही मोहम्मद नाजिर अंसारी से किया था। सौदा होने के समय 70 हजार रुपये भी दे दिए थे। इसके बाद से कई साल तक नासिर यह कहकर टरकाता रहा कि पिता की मौत के बाद जमीन उसके नाम पर दर्ज नहीं हुई है। एक साल पहले नाजिर ने विरासत के तहत जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। जहीर मियां ने जब बैनामा कराने के लिए कहा तो नाजिर ने और रुपये देने को कहा। एक माह पूर्व नाजिर ने बेटी के निकाह के लिए रुपयों की जरूरत बताई। इस पर जहीर ने 1.30 लाख रुपये और दे दिए, लेकिन उसने जमीन का बैनामा नहीं कराया। जहीर का आरोप है कि रुपये लौटाने को कहने पर नाजिर ने झगड़ा शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मोहम्मद नाजिर अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष से अभिलेख मांगे गए हैं, उसी के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।