{"_id":"5bae20bb867a55012c3513af","slug":"41538138299-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादी से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरियादी से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियादी से अभद्रता करने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
शिकायतों का निस्तारण कराने के बजाए अनसुना करने का भी आरोप
मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने की विभागीय कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। फरियादियों की शिकायतों को अनसुना करने और बाद में उनके द्वारा अफसरों से शिकायत किए जाने पर अभद्रता करने के आरोप में भिकारीपुर चौकी इंचार्ज कुंवरपाल सिंह पर गाज गिरी है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
अभी हाल ही में एसपी ने एसआई कुंवरपाल सिंह को सुनगढ़ी थाने की भिकारीपुर चौकी की कमान सौंपी। चौकी पर पहुंचने के बाद आरोप है कि चौकी प्रभारी शिकायतों को अनसुना करते रहे। फरियादी को न्याय दिलाने के बजाए उसको टरकाया जाता रहा। इस पर जब फरियादियों ने अधिकारियों के दरबार में गुहार लगाई, तो उनसे साथ अभद्रता करने लगे। खुद के पद का रौब झाड़ते हुए फटकारना शुरू कर दिया। मामला एसपी के संज्ञान मेें पहुंचा, तो उन्होंने इसकी जांच कराई। जिसमें दरोगा पर लगाए आरोप सही पाए गए। वहीं, मारपीट के एक अन्य मामले में कोतवाली पुलिस पर शिकायत करने पहुंचे कांशीराम कॉलोनी निवासी प्राइवेट एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस मामले की शिकायत एसपी से की गई है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौकी प्रभारी भिकारीपुर कुंवरपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।