फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मेडिकल में विवाहिता से रेप की पुष्टि, आरोपी का चालान

मेडिकल में विवाहिता से रेप की पुष्टि, आरोपी का चालान

Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में विवाहिता से रेप की पुष्टि, आरोपी का चालान
मेडिकल में विवाहिता से रेप की पुष्टि, आरोपी का चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। चार दिन बाद हुए मेडिकल परीक्षण में विवाहिता के साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पांच दिन से हिरासत में लिए गए आरोपी का शुक्रवार को चालान कर दिया गया।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि 31 अगस्त को गांव के ही एक युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर उससे दुराचार किया था। पहली सितंबर की सुबह विवाहिता ने कोतवाली में मामले की मौखिक शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मारपीट के आरोप में एनसीआर दर्ज कर आरोपी भगवानदास का धारा 151 में चालान कर दिया था। भगवानदास उसी दिन छूटकर आ गया था, और उसने शाम को विवाहिता के दरवाजे पर हंगामा किया था। आरोपी की इस हरकत से ग्रामीणों में रोष फैल गया था। ग्रामीणों ने दो सितंबर को अपने गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर-दियोरिया रोड पर जाम लगाकर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी भी की थी। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, एसडीएम वंदना त्रिवेदी और सीओ प्रवीन मलिक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म किया था। उसके बाद पुलिस ने दुराचार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पुलिस दुराचार की शिकार विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराने में जुट गई थी। पुलिस को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। गुरुवार को विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कंपलीट हो पाया। कोतवाल हरीशंकर ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में विवाहिता से दुराचार होने की पुष्टि हो गई है। उसके बाद पुलिस ने पांच दिन पूर्व हिरासत में लिए गए आरोपी भगवानदास का शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed