फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से नर भालू की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से नर भालू की मौत

Wed, 23 May 2018 07:04 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से नर भालू की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मौत
विज्ञापन

मंगलवार रात गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ारेंज के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भालू की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अत्यधिक रक्त बहने से उसकी मौत हुई है।

गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ारेंज में बिजली घर के समीप हाईवे पर मंगलवार देर रात एक भालू जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात सड़क दुर्घटना में भालू की मौत की सूचना वन विभाग के डिप्टी रेंजर महेश चंद्र दुबे और मुंशीलाल वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और भालू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को भालू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन कर्मियों के मुताबिक दुर्घटना में मारा गया भालू नर है। उसकी उम्र लगभग चार वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed