फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सात वर्षीय मासूम से कुकर्म, आरोपी फरार

सात वर्षीय मासूम से कुकर्म, आरोपी फरार

Mon, 18 Dec 2017 06:27 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
सात वर्षीय मासूम से कुकर्म, आरोपी फरार
demo pic - फोटो : अमर उजाला
- पिता ने दर्ज कराई गांव के युवक पर रिपोर्ट
विज्ञापन


जहानाबाद। किसान के सात वर्षीय बेटे को रविवार शाम पांच बजे गांव का एक युवक घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद पास के गन्ने के खेत में मासूम से कुकर्म किया। घर पहुंचने पर पीड़ित ने परिवारवालों को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम को वह खेत पर गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे गांव का महेंद्रपाल उसके घर पहुंचा और बहला फुसलाकर पीड़ित के सात वर्षीय बेटे को अपने साथ ले गया। मकान से कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत में ले जाकर आरोपी ने मासूम से कुकर्म किया। इसके एक घंटे बाद डरा धमकाकर घर छोड़ दिया। मासूम के काफी उदास होने पर रात में परिवारवालों ने उससे पूछताछ शुरू की। काफी पूछने के बाद मासूूम ने अपने साथ हुई घटना को बताया, जिसे सुनकर परिवारवालों के होश उड़ गए। रात में ही घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पिता से मिली तहरीर पर आरोपी महेंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed