{"_id":"5962272f4f1c1b4c718b469a","slug":"41499604783-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सिफारिश वाले फरियादियों को मिलेगी तरजीह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना सिफारिश वाले फरियादियों को मिलेगी तरजीह
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि फरियादी को अपनी शिकायत का निस्तारण कराने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है। जिस फरियादी के पास कोई सिफारिशी नहीं होगा, उसको विशेष तरजीह देकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। पुलिस के काम में राजनीतिक दखलंदाजी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी ने रविवार सुबह प्रेसवार्ता कर अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया। पहने उन्होंने अपनी शिक्षा और अब तक की तैनाती को लेकर बातचीत की। इसके बाद जिले में पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए बनाई गई अपनी रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग कराई जाएगी। पुलिस किसी खास व्यक्ति के बराबर आम जनता की शिकायतों का भी निस्तारण कराया जाएगा। कोई भेदभाव कार्रवाई के दौरान नहीं आने दिया जाएगा। बिना सिफारिश के लोग उनसे अपनी शिकायत बताएं, तत्काल समाधान होगा। अपराध पर शिकंजा कसने के लिए उन्होंने हिस्ट्रीशीटर, चोर, लुटेरे, दंबग आदि अपराधियों की निगरानी पर जोर दिया। कहा कि समय समय पर चिह्नीकरण के बाद टीम बनाकर अपराधियों की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई तेजी से कराई जाएगी। अपराधी पर पुलिस जितना हावी होगी, वारदात में स्वत: कमी आ जाएगी। छेड़छाड़ की वारदातों को लेकर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए शक्ति मोबाइल बनाएंगे। जिसमें महिला पुलिस प्रतिदिन स्कूल खुलने और बंद होने के समय से लेकर बाजार में भी गश्त करेगी। शोहदों का चालान करने के साथ ही उनके वाहन भी सीज किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए भी मंथन होगा। नो इंट्री प्वाइंटों को लेकर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पशु तस्करी, नशा के सौदागरों की धरपकड़ होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दबाव में आकर पुलिस गलत कार्य न करे। ऐसी स्थिति में उनको अवगत कराए। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने एसपी की ओर से शुरू किए गए मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। इसमें जो भी जनहित के होंगे, उनको आगे भी जारी रखा जाएगा। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।