फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तमंचे के बल पर किशोरी से रेप का प्रयास

तमंचे के बल पर किशोरी से रेप का प्रयास

Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से रेप का प्रयास
पीलीभीत। एक शोहदे ने घर में घुसकर किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी अश्लील हरकतें करने के बाद धमकी देकर भाग गया। बरखेड़ा पुलिस ने शिकायत को अनुसना किया इस पर पीड़ित ने सीओ क्राइम निशांक शर्मा से शिकायत की। सीओ ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। वह पिछले दिनों हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मजदूरी करने गया था। 22 जून की रात करीब एक बजे गांव का एक युवक छत के रास्ते उसके मकान में घुस गया। इसके बाद तमंचे के बल पर उसकी 14 वर्षीय बेटी को दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगा। इसका विरोध करने पर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर वह दूसरे दिन घर पहुुंचा और इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई। इस पर पुलिस ने पीली पर्ची दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने पुलिस लाइंस पहुंचकर सीओ क्राइम से कार्रवाई की मांग की। सीओ क्राइम निशांक शर्मा ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस से मामले की जानकारी गई। थाना पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग का बता रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed