{"_id":"5cbf4a7fbdec22143d3992ba","slug":"31556040319-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से 2.80 लाख नकदी समेत 18 तोला सोने के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो घरों से 2.80 लाख नकदी समेत 18 तोला सोने के जेवरात चोरी
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घनश्याम कॉलोनी में बंद मकान को निशाने पर लेकर चोर नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका है। घनश्याम कॉलोनी निवासी सूरज शर्मा का रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास मकान है। इसमें वन निगम कर्मचारी पंकज कश्यप और शिक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा किराए पर रहते हैं। सोमवार सुबह पंकज कश्यप परिवार के साथ बीसलपुर चले गए थे। इधर, सुरेश चंद्र मिश्रा इलेक्शन ड्यूटी पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी वंदना थीं। रात करीब आठ बजे वंदना की तबीयत खराब हो गई। इस पर वह मकान को ताला लगाकर शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाने चली गई। यहां दवा लेने के बाद वह वापस घर आने के बजाय अपनी बहन के घर ठहर गई। इस बीच चोरों ने बंद मकान में दस्तक दी। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। सुरेश के कमरे से चोर आठ तोला सोने के जेवरात, चांदी की पायल और 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं पंकज के कमरे से दस तोला सोने के जेवरात, दो लाख रुपये और 250 ग्राम चांदी समेट ले गए। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक-एक कर दोनों किराएदार घर पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा देख दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।