फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, घर में मचा कोहराम

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 14 Apr 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, घर में मचा कोहराम
पीलीभीत। दियोरिया रोड पर गांव पिपरिया संजरपुर के सामने रोड पार कर रहे वृद्ध की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई है। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा है। बेटे की तहरीर पर बाइक सवार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी विश्वजीत शर्मा ने बताया कि उनके पिता 60 वर्षीय द्वारिका प्रसाद शुक्रवार देर शाम गांव पिपरिया संजरपुर के सामने से गुजर रहे बीसलपुर-दियोरिया रोड को पैदल पार कर रहे थे। इसी बीच बीसलपुर से दियोरिया की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। इसी बीच सूचना मिलने पर द्वारिका प्रसाद के घरवाले पहुंच गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। दिल्ली ले जाते समय रामपुर के नजदीक उन्होंने दम तोड़ दिया। विश्वजीत ने शनिवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed