{"_id":"5ca38389bdec2214450228a0","slug":"31554219913-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी पर बीटीसी छात्रा के अपहरण का आरोप, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी पर बीटीसी छात्रा के अपहरण का आरोप, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बीटीसी की छात्रा को अगवा करने के आरोप में साथी प्रशिक्षु और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी बताया कि पहले आरोपियों ने छात्रा को घर भेजने की बात भी कही, लेकिन बाद में मुकर गए। पिता की ओर से कानूनी कार्रवाई कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस को दी तहरीर में पीलीभीत शहर के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी बीटीसी की छात्रा है। उसका प्रशिक्षण पूरनपुर के एक कॉलेज में चल रहा है। एक मार्च की सुबह रोज की तरह युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से चली गई। देर शाम तक युवती के वापस न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए। मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताता रहा। आरोप है कि उसी कॉलेज में प्रशिक्षण पा रहे नवदियाबंकी गांव निवासी गुरजीत सिंह ने तमंचे के बल पर युवती को अगवा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर जाकर परिजनों से मिले। बातचीत में परिजनों ने युवती को घर भेजने का भरोसा दे दिया, लेकिन अब तक युवती को घर नहीं भेजा है। उसको बंधक बनाए हुए हैं। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर युवती के पिता की ओर से गुरजीत सिंह, उसकी मां परमजीत कौर, बहन नीलम, पिता हरजिंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दवा लेने गई किशोरी को फुसलाकर ले गए, रिपोर्ट
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 16 मार्च को सीएचसी पूरनपुर में दवा लेने गई थी। आरोप है कि बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी राजू अपने भाई सर्वेश, जयवीर और घनश्याम की मदद से युवती को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
किशोरी और उसकी आठ वर्षीय बहन से छेड़छाड़ मामले में रिपोर्ट
पूरनपुर। कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी और उसकी आठ वर्षीय बहन को ट्रक के केबिन में ले जाकर छेड़छाड़ करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की है। किशोरी के पिता से मिली तहरीर पर मकरंदपुर गांव निवासी रईस मियां, ताहिर, मजहर को मुकदमे में नामजद किया गया है। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि पिता से मिली तहरीर में घटना 26 मार्च की बताई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।