{"_id":"5c83f240bdec22146a72c084","slug":"31552151104-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाले पर पुलिस मेहरबान, पीड़ित परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तंत्र विद्या के नाम पर आठ लाख की ठगी करने वाले आरोपी पर जहानाबाद पुलिस मेहरबान है। एसपी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। जांच के नाम पर पीड़ित से ही चक्कर लगवाए जा रहे हैं। थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पीड़ित किसान ने एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अहिबरन कुमार पुत्र बुद्धसेन की ओर से एसपी के आदेश पर बीस दिन पूर्व ने विलासपुर रामपुर के गांव खजुरिया निवासी सलामत खां के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें बताया था कि पीड़ित का दस वर्षीय दिव्यांग पुत्र रजनीश बीमार चल रहा था। दिसंबर 2018 में आरोपी उनके घर के बाहर मिला और खुद केे तांत्रिक बताया। उसने मासूम को ठीक करने का भरोसा दिलाते हुए पिता को झांसे में ले लिया। आरोपी ने पीड़ित के घर आकर पूजा पाठ का ढोंग किया और अलग-अलग तिथियों में छह लाख रुपये ले लिए। 29 जनवरी 2019 को आरोपी आखिरी बार घर आया और रजनीश को कोई दवा खिलाई। कहा कि अब वह ठीक हो जाएगा, लेकिन दूसरे ही दिन 30 जनवरी को राजनीश की मौत हो गयी। इसके बाद आरोपी से जब बात की गई तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों की जान का डर दिखाकर दो लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। पीड़ित का आरोप है कि घटना की एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज किए कई दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपी लगातार उनको सुलह का दबाव बनाते हुए धमकियां दे रहा है। पुलिस से इसकी शिकायत की गई, लेकिन थाना पुलिस कार्रवाई के बजाए उनके ही चक्कर लगवा रही है। एसपी से मुलाकात कर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कार्रवाई जहानाबाद पुलिस से प्रगति की जानकारी कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।