फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिश्तेदार ने घर आई युवती से दुष्कर्म

रिश्तेदार ने घर आई युवती से दुष्कर्म

Thu, 21 Feb 2019 05:54 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 21 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार ने घर आई युवती से दुष्कर्म
पीलीभीत। रिश्तेदारी में गई युवती को घर अकेले मौजूद रिश्तेदार युवक ने दबोच लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि मोहल्ले ही उसकी रिश्तेदारी है। इससे दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना है। रहने वाला आमिर उसका रिश्तेदार है। 18 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह अपने रिश्तेदार आमिर के घर गई थी। आमिर अपने घर में अकेला था। उसने युवती को बुरी नियत से दबोच लिया और खींचकर कमरे में ले गया। उसने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो बदनाम करने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके चंगुल से छूटने के बाद युवती अपने घर गई। उसके धमकाने की वजह से युवती ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। दो दिन तक वह मानसिक तनाव में रही, जिसके बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवती को साथ ले जाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, आरोपी के परिवार वालों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर वे सूचना देने कोतवाली गए थे। समझौते की बात सुनकर पुलिस ने 40 हजार रुपये मांगे कर दी। रुपये न देने पर समझौता नामा स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed