फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जेल से बचने को रचाई शादी, फिर जान लेने की कोशिश

जेल से बचने को रचाई शादी, फिर जान लेने की कोशिश

Thu, 10 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
जेल से बचने को रचाई शादी, फिर जान लेने की कोशिश
न्यूरिया (पीलीभीत)। किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के बाद एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जेल जाने से खुद को बचाने के लिए उससे निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी ने परिवारीजनों की मदद से उसकी हत्या करने की कोशिश कर दी। पिता से तहरीर मिलने पर पुलिस ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को मोहल्ला खेड़ा निवासी मोहम्मद कासिम तीन अगस्त को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मोहल्ले के लोगों की मदद से पीड़ित ने किशोरी व आरोपी को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को मुकदमे से बचाने के लिए पांच अगस्त को शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने नौ अगस्त को किशोरी पर जानलेवा हमला करते हुए पहले रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद चाकू मारकर जान लेने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसको बचाया। पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पिता ने नामजद तहरीर देकर न्यूरिया पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहम्मद कासिम, पिता जाकिर हुसैन, मां जेबुन निशा, दादी चंदा, नासिर चाचा, नगमा चाची और बहन फिजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म, बलवा कर मारपीट करने, जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed