फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जीआरपी ने शातिर दबोचा, चार मोबाइल फोन बरामद

जीआरपी ने शातिर दबोचा, चार मोबाइल फोन बरामद

Sun, 06 Aug 2017 04:27 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने शातिर दबोचा, चार मोबाइल फोन बरामद
पीलीभीत। ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अधेड़ शातिर को जीआरपी ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए। जीआरपी ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ अशोक कुमार टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर रविवार रात गश्त पर थे। सुबह तड़के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के समीप एक संदिग्ध दिखाई दिया। आवाज देने पर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया जिस पर सिपाहियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आए। एसओ ने बताया कि जामा तलाश के दौरान आरोपी के पास चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनोज उर्फ मकसूद उर्फ बागड़बिल्ला पुत्र हरिप्रसाद उर्फ अब्बास अली गांव अतरिया थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी बताया। बताया कि पूछताछ के दौरान उसने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। जीआरपी के मुताबिक शातिर मनोज ट्रेनों में टीटीई आदि बनकर भी यात्रियों को ठगता आ रहा है। इससे पूर्व आरोपी चार पांच जेल भी जा चुका है। आरोपी के बारे में अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर जीआरपी ने पूछताछ के बाद आरोपी मनोज का चालान कर दिया। टीम में एसओ के साथ एसआई रामभरोसे, कांस्टेबिल अरुण कुमार, हितेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed