फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुत्रवधु ने की थी बुजुर्ग सुदामा देवी की हत्या, गिरफ्तार

पुत्रवधु ने की थी बुजुर्ग सुदामा देवी की हत्या, गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2017 06:34 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
पुत्रवधु ने की थी बुजुर्ग सुदामा देवी की हत्या, गिरफ्तार
बिलसंडा (पीलीभीत)। जमुनिया ताल्लुके ईंटगांव निवासी बुजुर्ग महिला सुदामा देवी की हत्या उसकी पुत्रवधू ने की थी। खेत पर आने की बात पर दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को गन्ने के खेत में छिपाकर आरोपी पुत्रवधू निकल गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के जमुनिया ताल्लुके ईंटगांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी दस जुलाई को अपने खेत पर गई थी। 24 घंटे लापता रहने के बाद उनका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। बेटे सेवाराम के ससुरालियों से चल रहे जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका की बेटी राजेश्वरी देवी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस बीच एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ अनुराग दर्शन ने ग्रामीणों और परिवारीजनों से बातचीत की। जिसमें बताया गया कि सुदामा देवी के बेटे सेवाराम की शादी गांव के ही काशीराम की पुत्री सीमा से हुई थी। दोनों के बीच संबंध बिगड़े और दहेज का मुकदमा सीमा ने डाल दिया, जोकि विचाराधीन है। इसके बाद से 15 बीघा जमीन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। पुलिस ने नामजद किए गए काशीराम के परिवारीजनों को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान मायके में रह रही मृतका की पुत्रवधू सीमा पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने उसको थाने लाकर पूछताछ शुरू की। जिसमें पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। बाद में सख्ती से पूछने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार सुदामा देवी की हत्या सीमा ने की थी। दस जुलाई की शाम सीमा अपने पति सेवाराम के हिस्से के खेत को देखने गई थी। इस बीच सुदामा देवी भी मौके पर आ गई। खेत पर आने की बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सुदामा देवी के गिरने के बाद सीमा ने उसके ऊपर लात-घूसों से कई वार किए। गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। लगातार किए गए वारों के दौरान बुजुर्ग सुदामा देवी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पुत्रवधू ने शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया और चुपचाप घर चली गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्रवधू का चालान किया है।
विज्ञापन

000
जमीन को लेकर चल रहे विवाद में अचानक दोनों एक दूसरे से भिड़ गए थे। इसी दौरान मारपीट में महिला की मौत हो गई। आरोपी पुत्रवधू ने गुनाह कबूल किया है। इस दौरान वह अकेले होने की बात कह रही है। परिवार के अन्य लोगों की मिलीभगत अगर विवेचना के दौरान सामने आती है, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराग दर्शन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed