फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   24 thousand blown by ATM, police not written report

एटीएम से उड़ाए 24 हजार, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 

Thu, 23 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 23 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से रूपये निकालने गए व्यक्ति को बातों में उलझाकर वहां मौजूद व्यक्ति खाते से 24 हजार रूपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की लेकिन जांच को सीसीटीवी फुटेज बैंक से मांगी है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामचंद्रलाल ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे एसबीआई की मुख्य शाखा पर लगे एटीएम से धनराशि निकालने गए थे। कनेक्टिविटी फेल होने पर एटीएम ने काम नहीं किया। इस पर वह कुछ देर वहां रूक गया। उनका कहना है कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताकर दूसरे एटीएम में कोशिश करने की सलाह दी। वह उसके साथ दूसरे एटीएम में चले गए। यहां भी प्रयास करने पर धनराशि नहीं निकली जिसपर वह घर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद खाते से 24 हजार रूपये निकलने का मैसेज उन्हें मिला। उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन कोई संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। बृहस्पतिवार को उन्होंने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि तहरीर मिली है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed