{"_id":"5cd4663cbdec2207140c5afc","slug":"21557423676-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरई जलाने पर निकली चिंगारी से लगी आग में दो घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नरई जलाने पर निकली चिंगारी से लगी आग में दो घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रशासन की सख्ती के बावजूद किसान नरई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे भिकारीपुर गांव के एक खेत में जलाई गई नरई से निकली चिंगारी हवा के साथ उड़कर पड़ोस के सिमरिया अनूप गांव में जाकर गिरी। इससे वहां के कुंदनलाल के छप्पर में आग लगी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण जमा हुए, लेकिन तब तक आग पड़ोसी नन्हेंलाल के भूूसे के ढेर और हेमराज के घर पर पड़े छप्पर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने पानी और रेत डालकर बुझाना शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का अनुमान है कि आग में करीब 60 हजार रुपये का सामान जल गया।
इसके अलावा गजरौला थाना क्षेत्र के हटुआ बिजलई गांव में भूसे के ढेर में आग लगी। दमकल टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया। माधोटांडा के जमुनिया खास गांव में नरई में आग लगी। न्यूरिया के बिथरा और टनकपुर बढ़वार गांव में भूसे के ढेर और उपलों में आग लगने से हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा सुनगढ़ी क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज गांव में भी आग लग गई। अमरिया से दमकल की गाड़ी और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची।