फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पेड़ पर लटका मिला ट्रैक्टर ड्राइवर का शव, हड़कंप

पेड़ पर लटका मिला ट्रैक्टर ड्राइवर का शव, हड़कंप

Sat, 16 Mar 2019 10:55 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला ट्रैक्टर ड्राइवर का शव, हड़कंप
पीलीभीत। काम पर जाने के लिए शुक्रवार को घर से निकला ट्रैक्टर ड्राइवर रात भर लापता रहा। शनिवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर खड़े एक पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी 40 वर्षीय तुलाराम पुत्र नत्थूलाल ट्रैक्टर ड्राइवर थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह एलएच चीनी मिल से मैली लेकर शाही गांव स्थित एक भट्ठे पर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ गांव का ही विक्की भी था। रात 10 बजे तक जब तुलाराम घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया। मोबाइल फोन पर कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई। इधर, विक्की घर पहुंच गया था। रात भर परिवार वाले तुलाराम को तलाशते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। विक्की ने बताया कि रात में दोनों गांव लौट आए थे। इसके बाद वह अपने घर चला गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे तुलाराम का शव मकान से दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। आसपास के काफी लोग जमा हो गए। परिजनों ने शव नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर जानकारी की गई। परिजनों का कहना था कि तुलाराम की हत्या की गई है। जेब से करीब 12 हजार रुपये गायब होना भी बताया। हालांकि पोस्टमार्टम में तुलाराम के लटकने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में कोहराम गांव में मातम
तुलाराम के परिवार में पत्नी हेमा देवी, दो दो बेटे बबलू, अखिलेश और बेटी पार्वती हैं। इनमें बबलू की शादी हो चुकी है। वह भी पिता की तरह ट्रैक्टर चालक है। तुलाराम मी लाश मिलने का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया, जिससे गांव में मातम छा गया।
फिर क्या रही जान देने के पीछे वजह
परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन कोई रंजिश और विवाद से साफ इंकार कर दिया था। गांव के लोग भी तुलाराम का किसी से झगड़ा न होने की बात कहते रहे थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। हालांकि इसके पीछे कारणों को लेकर उसके पास भी कोई जवाब नहीं है। अभी तक की जांच पड़ताल में ऐसा कोई तथ्य निकलकर भीसामने नहीं आया है। वहीं परिजनों के अनुसार तुलाराम के पास 12 हजार रुपये थे। फिर वह कहां चले गए? ऐसे कई सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिल सके हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी की गई। शव परिवार वाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतार चुके थे। पोस्टमार्टम में तुलाराम की मौत लटकने से बताई गई है। ऐसे में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed