फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पति समेत छह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत का मामला
पिता से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में नौगवां पकड़िया गांव निवासी गर्भवती सोनी की मौत के मामले में ससुराल वालों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पिता से मिली तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

नवाबगंज (बरेली) के बहौर नगला निवासी गिरिजा शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सोनी की शादी 29 अप्रैल 2013 को नौगवां पकड़िया गांव निवासी हरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से नाखुश ससुरालवालों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। इसके पूरा न करने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। 21 जुलाई 2017 को दो माह की गर्भवती सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत बताई गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पति हरेंद्र कुमार, हरचरनलाल ससुर, कलावती सास, देवेंद्र कुमार जेठ, पुष्पा देवी व लीलावती ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed