फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यूको बैंक प्रबंधक और स्टाफ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

यूको बैंक प्रबंधक और स्टाफ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 01 Jul 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sun, 01 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
यूको बैंक प्रबंधक और स्टाफ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
 तीन साल पहले बनवाई गई एफडी को फर्जी बताने और विरोध करने पर ठेकेदार से अभद्रता करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने यूको बैंक के प्रबंधक व स्टाफ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला खुदागंज के निवासी उवैस अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते हैं। काम के सिलसिले में उनको एफडी बनवाकर बतौर सिक्योरिटी जमा करनी पड़ती है। 31 जनवरी 2015 को एक काम को लेकर उन्होंने नकटादाना चौराहा स्थित यूको बैंक की शाखा से 18 लाख रुपये की एफडी बनवाई थी। इसको बाद में सिक्योरिटी के तौर पर पीडब्ल्यूडी में जमा कर दिया गया था। एक साल बाद ये एफडी पूरी हो गई। 13 जून 2018 को वह एफडी लेकर कैश कराने यूको बैंक पहुंचे। आरोप है कि मौजूदा शाखा प्रबंधक ने उसी बैंक से बनवाई गई एफडी को फर्जी करार दे दिया। इसके बाद 20 जून को वह दुबारा बैंक गए और जानकारी करनी चाही। इस पर बैंक प्रबंधक ने स्टाफ के साथ मिलकर उनसे अभद्रता की। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर यूको बैंक के नकटादाना शाखा के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed