फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसिड अटैक के आरोपी की तलाश में उतराखंड पुलिस का छापा

एसिड अटैक के आरोपी की तलाश में उतराखंड पुलिस का छापा

Mon, 25 Dec 2017 09:56 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक के आरोपी की तलाश में उतराखंड पुलिस का छापा
डेमो पिक
कोतवाली पुलिस की मदद से मोहल्ला कबीर खां में दी गई दबिश
विज्ञापन

19 सितंबर को पिथौरागढ़ में दो महिलाओं पर तेजाब से हुआ था हमला


पीलीभीत। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 19 दिसंबर को दो महिलाओं पर एसिड से हमला करने के आरोपी की तलाश में सोमवार सुबह 10 बजे उत्तराखंड पुलिस ने शहर में छापामारी की। कोतवाली पुलिस की मदद से मोहल्ला कबीर खां समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के लंठयूड़ा गांव में 19 दिसंबर की शाम सवा छह बजे दो महिलाओं परवीन व नाजिमा पर तेजाब से हमला किया गया था। इस मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मुख्य आरोपी के तौर पर पीलीभीत के मोहल्ला कबीर खां निवासी गुड्डू का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार सुबह दस बजे पिथौरागढ़ पुलिस की एक टीम पीलीभीत पहुंची। कोतवाल एसके सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। मुख्य आरोपी के अलावा सर्विलांस के जरिए प्रकाश में आए क्षेत्र के ही एक अन्य युवक का भी पुलिस सुराग लगाती रही। जिसको पकड़ने के प्रयास शाम तक जारी रहे। कोतवाल ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व पिथौरागढ़ में एसिड अटैक की घटना हुई थी। इसी मामले में फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पिथौरागढ़ से पुलिस टीम आई है, उसको हरसंभव मदद दी जा रही है। फिलहाल अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed