फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रोडवेज बस में सरेआम कंडक्टर का रुपयों भरा बैग लूटा

रोडवेज बस में सरेआम कंडक्टर का रुपयों भरा बैग लूटा

Mon, 25 Mar 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में सरेआम कंडक्टर का रुपयों भरा बैग लूटा
पीलीभीत। ईदगाह चौराहे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस में सवार दो युवकों ने परिचालक से सात हजार रुपये लूटे और फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। रोडवेज बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात की भनक लगते ही स्थानीय रोडवेज अधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस को देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीलीभीत डिपो की बस संख्या यूपी 25 एटी 4267 में सोमवार शाम करीब छह बजे टनकपुर से बरेली जाने के लिए निकली थी। रात करीब पौने आठ बजे बस यहां शहर में नौगवां चौराहे पहुंची और कुछ सवारियां उतारने व बैठाने के बाद बरेली के लिए रवाना हुई। इस दौरान नौगवां चौराहे से बस में दो युवक चढ़ें। उनके पास कोई सामान भी नहीं था। परिचालक के मुताबिक बस के कुछ दूर ईदगाह चौराहे पर पहुंचते ही नौगवंा चौराहे से बैठे युवकों ने परिचालक हरेंद्र के ऊपर झपट्टा मारा और कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब सात हजार रुपये थे। देर शाम हुई लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस व स्थानीय रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिचालक से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इधर, इस मामले में एआरएम राकेश कुमार का कहना है कि परिचालक से जानकारी जुटाई है। सात हजार कैश लूटने का बात परिचालक द्वारा बताई गई है। फिलहाल बस को बरेली के रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

घटना मारपीट की है परिचालक से लूट नहीं हुई है। उसका बैग वहीं मिल गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। चालक और परिचालक बरेली बस लेकर रवाना हो गया। उनके लौटने पर जानकारी जुटाने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed