{"_id":"5c52ef7ebdec2259c0069671","slug":"201548939134-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में आईआईटी कर रहे बीसलपुर के छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन्नई में आईआईटी कर रहे बीसलपुर के छात्र ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। चेन्नई में आईआईटी कर रहे बीसलपुर के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को शव बीसलपुर घर लाया गया तो कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी के पूर्व प्रधान रूपचंद्र का 25 वर्षीय पुत्र गोपाल बाबू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई से एमटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वहां वह हॉस्टल में रहता था। 28 जनवरी की रात गोपाल बाबू ने हॉस्टल के कमरे में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में रह रहे छात्र ने किसी काम से गोपाल को आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो गोपाल का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची चेन्नई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 29 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। इस बीच सूचना मिलने पर घर वाले भी चेन्नई जा पहुंचे। पुलिस ने 29 जनवरी की शाम शव घर वालों को सौंप दिया। गुरुवार सुबह गोपाल बाबू का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। इसके बाद दोपहर में गोपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोपाल के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।