फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में ससुरालियों पर शिकंजा, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में ससुरालियों पर शिकंजा, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Jan 2019 11:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में ससुरालियों पर शिकंजा, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
जहानाबाद (पीलीभीत)। मायके में रह रही विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सियाबाड़ी पट्टी गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी यशोदा देवी की शादी अप्रैल 2015 में लालपुर इज्जतनगर (बरेली) के निवासी निर्दोष से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले यशोदा को प्रताड़ित करने लगे। जनवरी 2016 को ससुराल वाले यशोदा देवी को उसके मायके छोड़ गए। एक साल बाद जनवरी 2017 में यशोदा देवी की तरफ से पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। भरण पोषण को लेकर परिवार न्यायालय में वाद किया गया। इसमें दस हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिए जाने के आदेश किए गए थे। 22 सितंबर 2018 को पीलीभीत परिवार न्यायालय में पति व अन्य ससुराल वाले आए थे। बाहर निकलने के बाद कई लोगों के सामने ससुराल वालों ने यशोदा को साथ रखने और भत्ता देने से इंकार कर दिया था। उसको जहर खाने या फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद 22 अक्तूबर को बरेली परिवार न्यायालय में पहुंचने पर भी ससुराल वालों ने उसको आत्महत्या करने के लिए कहा। इसके बाद से यशोदा तनाव में रहती थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर यशोदा देवी ने 16 जनवरी की रात करीब 9.40 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति निर्दोष, ससुर ओमप्रकाश, सास मुन्नी देवी, संतोष कुमार और नीतू देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed