{"_id":"5bc88b00bdec2269871edbe5","slug":"201539869440-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सुलह, अब पत्नी समेत पांच पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले सुलह, अब पत्नी समेत पांच पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
पहले सुलह, अब पत्नी समेत पांच पर दर्ज कराई रिपोर्ट
असलहों के बल पर घर आकर तोड़फोड़, धमकाने के आरोप
बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने के आरोप में हुआ था हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बिना तलाक दिए पति द्वारा दूसरी शादी करने को लेकर हुए हंगामे में सुलह के बाद अब कानूनी कार्रवाई की गई है। पति से मिली तहरीर के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी निशंक राज सिंह ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले बरेली के रामपुर गार्डन की निवासी एकता सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद 29 जून 2012 से अनबन के बाद एकता अपने मायके में रह रही है। इसको लेकर दर्ज कराया गया मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 14 अक्तूबर की सुबह एकता और उसके परिवारीजन असलहों से लैस होकर उसके घर आ गए। मकान के दरवाजे तोड़ दिए और गाली गलौज कर धमकाया गया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी रूम सिंह वघेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी एकता सिंह, बांके सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप गंगवार, हीरादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।