{"_id":"5b957e2b867a557f5742d283","slug":"201536523819-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला नाला पार निवासी एक विवाहिता रविवार की दोपहर अपने मायके वालों के साथ रोती बिलखती खेकड़ा थाने में पहुंची। विवाहिता ने दी तहरीर में कहा उसका पति शराबी प्रवृत्ति है। जो आए दिन शराब के नशे में रहता है। उसके मायके वालों ने शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। इसके बाद भी उसका पति आये दिन उसके साथ बिना वजह मारपीट करता रहता है। उसे कमरे में बंद कर रखता है। इससे वह परेशान है। रविवार की सुबह करीब दस बजे शराबी पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाला। पीड़ित विवाहिता की तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।