{"_id":"572e2ee84f1c1b61145cf52e","slug":"2-90-lakh-and-deceived-by-false-promises-of-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 2.90 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर 2.90 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 07 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी पंकज गुप्ता और मोहल्ला पटेलनगर निवासी सचिन राठौर से दो युवकों ने 2.90 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी पंकज गुप्ता और मोहल्ला पटेल नगर निवासी सचिन राठौर ने बताया कि उनकी कोतवाली दियोरिया के गांव कुसुमा और बरखेड़ा के गांव सिसैइया निवासी दो युवकों से जान पहचान हो गई। दोनों युवकों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का वादा किया और 25 दिसंबर, 2013 को 2.90 लाख रुपये ले लिए, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। इस पर उन्होंने आरोपियों से पैसा वापस करने को कहा। पहले तो उन्होंने आजकल कर पैसा लौटाने में टालमटोल की लेकिन जब दबाव बनाया तो वे रुपये देने से मुकर गए। दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।