फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डायट प्राचार्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

डायट प्राचार्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Sun, 05 May 2019 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
बीसलपुर। डीएलएड छात्रों की पिटाई से घायल डायट प्राचार्य पीआर गुप्ता ने अपने साथ हुई घटना में कानूनी कार्रवाई कराने के लिए मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। विधायक के दबाव में समझौता कराने को लेकर जब जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अब उन्होंने पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। इसमें मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले डीएलएड छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता से 27 अप्रैल को डीएलएड के छात्रों का प्रैक्टीकल में कम नंबर देने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कुछ छात्रों ने प्राचार्य पर हमला कर दिया। इसमें प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राचार्य ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, प्राचार्य के खिलाफ भी डीएलएड के छात्र केशव वर्मा की ओर से तहरीर दी गई। घटना के चौथे दिन भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने पुलिस की मौजूदगी में प्राचार्य और आरोपी छात्रों के बीच समझौता करा दिया, लेकिन प्राचार्य इससे संतुष्ट नहीं हुए थे। विधायक के दबाव में समझौता करने की बात कही थी। यह भी कहा था कि मुख्य आरोपी विधायक का नजदीकी है, इसलिए विधायक नहीं चाहते कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कोई कार्रवाई करे। इसी दौरान प्राचार्य की हालत बिगड़ गई थी और वह लखनऊ रेफर कर दिए गए थे। एक तरफ इस मामले में अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जांच एडीएम को दी है। इसी के चलते एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा ने डायट जाकर जांच की थी। हालांकि पीआर गुप्ता के लखनऊ होने के कारण उनका बयान नहीं हो सका था। अब इस मामले में एक नया मोड़ और आ गया है। डायट प्राचार्य पीआर गुप्ता ने इसकी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। जिसमें प्रकरण का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर डायट में जाकर जांच की है। दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। अभी तक हुई जांच में मामला डायट प्राचार्य और छात्रों की गुटबाजी का निकला है। इसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। उसको जल्द डीएम को सौंपा जाएगा। - देवेंद्र प्रताप मिश्रा, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed